Punjabi News

Bigg Boss 20: कौन हैं Nakul Dhull? महिलाओं को बताया ‘नीचा जेंडर’ और ‘अछूत’, अब बिग बॉस 20 में वाइल्डकार्ड एंट्री पर उठे सवाल!

39

बिग बॉस 20 के घर में ड्रामा और बढ़ने वाला है क्योंकि घर में वाइल्डकार्ड एंट्री हो गई है. मेकर्स ने शो में और तड़का लाने के लिए ने आखिरकार इस सीज़न के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट टीवी एक्टर मनीष गोयल का स्वागत किया। सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ पर मनीष गोयल से सभी को मिलवाया और उन्हें घर के अंदर भेजा.

वही अब शो में एक और वाइल्डकार्ड एंट्री होने वाली है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढोल शो में दूसरे वाइल्डकार्ड बन एंट्री लेने वाले हैं। नकुल ढोल की एंट्री का एक प्रोमों भी सामने आ गया है. हालांकि प्रोमों उनके फेस को पूरी तरह से नहीं दिखाया गया है. लेकिन शो में उमकी एंट्री पक्की है. इस बीच, महिलाओं के बारे में नकुल की टिप्पणियों वाले पुराने वीडियो एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

कौन हैं नकुल ढोल?

बता दें कि नकुल ढोल हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से जाना जाता है और ऑनलाइन उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे अपने व्यंग्यात्मक ह्यूमर, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो के लिए मशहूर हैं।

वह YouTube और Instagram जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं, जहाँ वह आम तौर पर रोज़मर्रा की स्थितियों पर बेबाक राय और मज़ाकिया नज़रिया पेश करते हैं। हालाँकि, हाल ही में वह अपने सामान्य ऑनलाइन कंटेंट से हटकर कुछ अलग वजहों से चर्चा में आए हैं।

सोशल मीडिया पर नकुल का महिलाओं के बारे में दिया गया बयान वायरल हो रहा है। यह सब तब हो रहा है जब उनके बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने की चर्चा चल रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर उनकी टिप्पणियों की कई यूज़र्स ने कड़ी आलोचना की है और उनके शब्दों के असर पर सवाल उठाए हैं।

एक वीडियो में, नकुल रात करीब 11 बजे किसी महिला का पीछा करने की बात करते हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने कहा, “रात 11 बजे किसी लड़की के पीछे दौड़कर देखो; उसे छेड़ना मत, बस उससे आगे निकल जाना। जिसके बाद वो ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते है जिन्हें लोगों ने अनुचित बताया और उनके शब्दों के असर पर सवाल उठाए। वीडियो में इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह दिया कि इन लड़कियों से क्या डरना।

कुछ दर्शकों ने इस बात की आलोचना की है, उनका कहना है कि रात में किसी महिला का पीछा करने से वह असुरक्षित महसूस कर सकती है और ऐसी स्थितियों को मज़ाक नहीं समझना चाहिए। क्लिप के बैकग्राउंड में एक दोस्त को भी हंसते हुए सुना जा सकता है।

महिलाओं को बताया ‘नीचा जेंडर’ और ‘अछूत’, भड़क उठे लोग

एक और वीडियो सामने आया है जिसमें नकुल महिलाओं को “निचला जेंडर” (lower gender) बताते हुए टिप्पणी कर रहे हैं। इस क्लिप में, वे कथित तौर पर महिलाओं की तुलना पुरुषों से करते हैं और पुरुषों को “ऊंचा जेंडर” (upper gender) बताते हैं।

वीडियो में वे कहते सुने जा रहे हैं कि वे “नीचे जेंडर” के लोगों के साथ नहीं रहते-उठते। उन्होंने सरेआम महिलाओं को ‘नीचा जेंडर’ कहा और खुद को ऊंचे दर्जे का बताते हुए अजीबोगरीब और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जैसे ही यह क्लिप लोगों के हाथ लगी, जनता भड़क उठी। हर तरफ यही चर्चा है कि जो इंसान महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानता, उसे देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में जगह क्यों मिलनी चाहिए?

सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा पूरी तरह फूट पड़ा है। लोग लगातार मेकर्स से सवाल पूछ रहे हैं कि ऐसे महिला-विरोधी और कंट्रोवर्शियल चेहरे को देश के इतने बड़े शो में मेहमान बनाकर क्यों लाया जा रहा है?

 

 

 

 

 

 

.