Punjabi News

जॉर्जिया मेलोनी ने बनाया सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई कहा, मेरी महिला मित्र को…

9

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। 4 सितंबर 2026 को उनकी सरकार ने लगातार 1,413 दिन सत्ता में पूरे किए। इसके साथ ही, मेलोनी इटली के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बन गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के ज़रिए अपनी दोस्त और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जियोर्जिया मेलोनी को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई.” पीएम मोदी ने कहा कि मेलोनी की यह उपलब्धि दिखाती है कि इटली के लोगों को उनके नेतृत्व पर कितना भरोसा है. उन्होंने मेलोनी को आगे भी सफलता की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह आने वाले वर्षों में भी उनकी सफलता की कामना करते हैं.

मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

बता दे कि मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार 2001 और 2005 के बीच लगातार 1,412 दिनों तक सत्ता में रही थी; मेलोनी की सरकार ने एक और दिन का कार्यकाल पूरा करके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

बता दे कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से इटली में राजनीतिक अस्थिरता का लंबा इतिहास रहा है।

इस देश में लगभग 80 वर्षों में 68 सरकारें बनी हैं और यहाँ कैबिनेट का औसत कार्यकाल लगभग 14 महीने रहा है। ऐसे में, मेलोनी का लगातार सत्ता में बने रहना राजनीतिक स्थिरता के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और जियोर्जिया मेलोनी ने पिछले कुछ वर्षों में करीबी राजनयिक संबंध बनाए हैं। इससे पहले, जून 2026 में, मेलोनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक चुने हुए प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी थी।