Punjabi News

Delhi News: दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के दफ़्तर के बाहर चला बुलडोज़र

7

नई दिल्ली: दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के दफ़्तर के बाहर बने अवैध ढांचों को बुधवार देर रात बुलडोज़र से हटा दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ये ढांचे हाई कमीशन की तय सीमा के बाहर बनाए गए थे।

पाकिस्तान हाई कमीशन का ऑफिस दिल्ली के चाणक्यपुरी में शांतिपथ पर है। यहां वीज़ा सेक्शन के पास लाइन मैनेजमेंट के लिए लगाए गए बैरिकेड, फेंसिंग और ढांचे भी हटा दिए गए। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब दो दिन पहले ही इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगे सिक्योरिटी बैरिकेड और पार्किंग पोल हटा दिए गए थे।