Punjabi News

Gold hits 3 week low: सोना खरीदने वालों को राहत, आज फिर गिरे दाम, तीन सप्ताह के निचले स्तर पर सोना

14

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। 18 जुलाई को दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत फिसलकर 1,42,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली में सोने की कीमत गिरकर तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गई। 17 जुलाई को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,45,500 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। मुंबई में भाव 1,42,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,992 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,640 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,520 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 22 कैरेट का भाव 1,30,990 रुपए जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,30,640 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,520 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चांदी की कीमत
वहीं चांदी में भी गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,29,900 रुपए पर है। आभूषण विक्रेताओं और इंडस्ट्रीज की ओर से कम खरीद के कारण घरेलू बाजार में चांदी में मंदी है। इसके अलावा लगातार प्रॉफिट-बुकिंग के कारण भी यह नीचे आ रही है।