Punjabi News

New Zealand Earthquake News: न्यूज़ीलैंड में 6.3 तीव्रता का ज़बरदस्त भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

63

New Zealand Earthquake News: न्यूज़ीलैंड के साउथ आइलैंड पर ते अनाउ शहर के पास ज़ोरदार भूकंप आया, जिसके बाद अधिकारियों ने तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

न्यूज़ीलैंड की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.3 थी और इसका केंद्र ते अनाउ से लगभग 40 किलोमीटर उत्तर में था। बता दे कि ते अनाउ मशहूर फियोर्डलैंड टूरिस्ट इलाके का प्रवेश द्वार है।

हालांकि, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी। दोनों एजेंसियों ने कहा कि भूकंप 50 किलोमीटर से ज़्यादा गहराई पर आया था।