Punjabi News

NCR में अब केवल इलेक्ट्रिक और CNG गाड़ियां ही चलेंगी, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

14

चंडीगढ़ : हरियाणा कैबिनेट की एक अहम बैठक चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिनमें कई नीतिगत और प्रशासनिक फैसले शामिल रहे। राज्य सरकार ने इस बैठक में परिवहन, उद्योग, रोजगार और धार्मिक स्थलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

मीटिंग में एक और बड़ा फैसला NCR क्षेत्र से जुड़ा रहा। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किया गया और प्रदेश के एनसीआई क्षेत्र में अब ईवी और सीएनजी गाड़ियां चलाने को मंजूरी दी गई है।

सीएम सैनी ने एनसीआर वाहन नीति में बदलाव करते हुए कहा है कि अब एनसीआर क्षेत्र में केवल इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहन ही चलेंगे। इसके साथ ही हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई रजिस्ट्रेशन टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

गौर रहे कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत समेत करनाल तक के इलाके दिल्ली एनसीआर में आते हैं। प्रदेश के कुल 14 जिले एनसीआर में आंशिक और पूरी तरह आते हैं।