Gold-Silver Crash: मुनाफावसूली के दबाव में शुक्रवार (15 मई) को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में दोनों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का वायदा भाव 1521 रुपए की गिरावट के साथ 1,60,457 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का वायदा भाव 9082 रुपए टूटा है, ये 2,82,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। Comex पर सोना 4,654.50 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला था, जबकि पिछला बंद भाव 4,685.30 डॉलर प्रति औंस रहा था। कारोबार के दौरान सोना करीब 66.90 डॉलर टूटकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
वहीं, Comex पर चांदी 84 डॉलर प्रति औंस पर खुली। पिछला बंद भाव 85.32 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान चांदी करीब 3.79 डॉलर की गिरावट के साथ 81.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। इस साल चांदी का उच्चतम स्तर 121.79 डॉलर प्रति औंस रहा है।




















