Punjabi News

Gold/Silver Price Today: सोने-चांदी में तेजी, MCX पर ₹1,52,700 के पार पहुंचा 10g सोने का भाव

9

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (27 अप्रैल) को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई है। MCX पर दोनों कीमती धातुओं की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, हालांकि बाद में इनमें बढ़त दर्ज की गई। खबर लिखे जाने के समय सोने का भाव 1,52,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी की कीमत में भी मामूली तेजी आई और ये 2,44,921 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट व चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव
Comex पर सोना आज 4,713.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,740.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,739.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 75.50 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.41 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 75.45 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।