Punjabi News

फतेहबाद में सनसनीखेज वारदात, युवक पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार; खौफनाक हत्याकांड ने दहलाया इलाका

112

फतेहबाद : हरियाणा के फतेहबाद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कुछ बदमाशों ने बीच सड़क एक युवक को चाकू से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके को गहला कर रख दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना फतेहाबाद की बालाजी कॉलोनी की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोनू कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीच सड़क 4-5 हमलावरों ने मोनू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू से गोदकर गोदकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। वहीं किसी ने मोनू के परिजनों को सूचना दी कि कुछ बदमाशों ने उसे मार-मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं जानकारी मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा था, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मामला की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।