Punjabi News

दुनिया को हंसाने वाला हमेशा के लिए हुआ खामोश, मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा का 50 साल की उम्र में हुआ निधन

10

नेशनल डेस्क: कॉमेडी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। डलास (अमेरिका) के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा का 50 साल की उम्र में 24 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया। राज अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी फेमस थे। इसके अलावा वे नए कलाकारों के लिए एक मार्गदर्शक भी थे।
वीर दास ने शेयर किया का इमोशनल पोस्ट

राज शर्मा के निधन पर उनके करीबी दोस्त और मशहूर एक्टर-कॉमेडियन वीर दास ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया है। वीर दास ने लिखा कि राज शर्मा ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उन्हें ‘लाफ फैक्टरी’ में पहला बड़ा ब्रेक दिलाया और यह विश्वास जगाया कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म कर सकते हैं। वीर के अनुसार उनमें दर्शकों से बात करने का बेमिसाल हुनर था, जिसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अपने दोस्त को आखिरी सलाम करते हुए वीर ने लिखा-“एक कॉमेडियन के तौर पर मैं बस इतना कहूँगा कि तुम्हारे बाद स्टेज पर जाना लगभग नामुमकिन था। तुम एक बड़े दिल वाले इंसान और सच्चे दोस्त थे।”
अस्पताल से साझा की थीं आखिरी यादें

राज शर्मा का निधन किस वजह से हुआ है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वे अंत तक अपनी बीमारी से लड़ते हुए भी लोगों को हँसाने की कोशिश कर रहे थे। राज ने 7 अप्रैल को एक तस्वीरे शेयर करते हुए मजाकिया अँदाज मे लिखा था इस बार शरीर से सिर्फ 2 लीटर फ्लूइड निकाला गया है। उन्होंने ICU से ईस्टर की बधाई भी दी थी।