Punjabi News

आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया

7

आईपीएल क्रिकेट में, चेन्नई सुपर किंग्स ने कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 19 ओवरों में मात्र 104 रनों पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए, चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए, संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर शानदार नाबाद 101 रनों की पारी खेली, जबकि अकील हुसैन ने मात्र 17 रन देकर 4 विकेट लिए। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए, जबकि एएम ग़ज़नफ़र और अश्वनी कुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए 2-2 विकेट लिए।

संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकबला गुजरात टाइटन्स से होगा।