Punjabi News

Gold Price को लेकर जेपी मॉर्गन का अनुमान, तेजी के दिए संकेत!

13

Gold Outlook: वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमतों में मजबूती का रुझान आगे भी जारी रह सकता है। शीर्ष वित्तीय संस्थानों के विश्लेषकों का मानना है कि अगर दुनिया में तनाव, युद्ध जैसे हालात और ब्याज दरों को लेकर अस्थिरता बनी रहती है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख करते रहेंगे।

जेपी मॉर्गन और मॉर्निंगस्टार के विश्लेषकों के अनुसार, 2026 के अंत तक सोने की कीमतों को मजबूत समर्थन मिल सकता है। ऐसे माहौल में सोना एक स्थिर और भरोसेमंद निवेश विकल्प के रूप में बना रहता है। तनाव के माहौल में सोने की मांग बढ़ सकती है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कीमतें किस स्तर तक जाएंगी, यह पूरी तरह ग्लोबल आर्थिक स्थिति और बाजार की मांग पर निर्भर करेगा।
पिछले एक साल में तेज उछाल
पिछले एक साल में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। मार्च 2025 में करीब 3,019 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस का स्तर था, जो मार्च 2026 तक बढ़कर लगभग 4,447 डॉलर पहुंच गया, जो करीब 47% की बढ़ोतरी दर्शाता है।
क्यों बढ़ रही है मांग
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण हैं:

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता
युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव
महंगाई की चिंता
केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीद
खुदरा निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी
यह भी पढ़ें: Share Market Crash: शेयर बाजार धड़ाम, इन कारणों से आई बड़ी गिरावट

आगे क्या है अनुमान
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास पहुंच सकती है। हालांकि यह अनुमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और मांग पर निर्भर करेगा।