Punjabi News

LPG सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, बुकिंग और सप्लाई को लेकर नया फैसला

10

बिजनेस डेस्कः भारत सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान संकट के बीच ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने साफ किया है कि रसोई गैस यानी एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और बुकिंग की समय सीमा भी बढ़ा दी है। आम लोगों को किसी तरह की कमी या अचानक महंगाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ा दिया गया है। साथ ही, गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को भी बढ़ाया गया है ताकि उपभोक्ताओं को सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें: गुजरात में 2,500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 3 बैंक अधिकारी समेत 20 लोग गिरफ्तार

कमर्शियल गैस की सप्लाई भी सामान्य
सरकार ने गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड को सख्ती से लागू किया है। इसका उपयोग 92% तक पहुंच चुका है, जिससे कालाबाजारी और फर्जी डिलीवरी पर लगाम लगाने में मदद मिल रही है। इसके अलावा, कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी लगभग 70% तक सामान्य हो चुकी है।
छोटे यानी 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरों की मांग में भी तेजी आई है। सरकार ने जागरूकता अभियान के तहत देशभर में हजारों कैंप आयोजित किए हैं, जिसके चलते हाल के दिनों में इन सिलेंडरों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

सरकार अलर्ट
समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार सतर्क है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाज सुरक्षित बताए गए हैं। देशगरिमा जहाज बिना किसी बाधा के कच्चा तेल लेकर भारत पहुंच रहा है। क्षेत्र में तनाव के बावजूद भारतीय जहाजों और उनके क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।