Punjabi News

10 Gram Gold Price/ 21 April: MCX पर आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी: देखें 24 carat gold का नया price

11

10 GramGold Price/ :मंगलवार को कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोने की कीमत 199 रुपये गिरकर 1,53,744 रुपये तक पहुंच गई। यह गिरावट करीब 0.13% की रही। बाजार खुलने के बाद से ही सोने में हल्की कमजोरी बनी हुई है। वहीं, चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी 1,697 रुपये टूटकर 2,50,848 रुपये पर कारोबार करती नजर आई। यह करीब 0.67% की गिरावट है।

बड़े शहरों में सोने का भाव

Delhi
24 कैरेट: ₹15,544 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,250 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,662 प्रति ग्राम

Mumbai- Kolkata – Bengaluru
24 कैरेट: ₹15,529 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,235 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,647 प्रति ग्राम

Chennai
24 कैरेट: ₹15,600 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹14,300 प्रति ग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही। सोना लगातार दबाव में कारोबार कर रहा है और निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। वैश्विक बाजार में सोना अभी 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे बना हुआ है। इस गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं, जिनसे बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है।