Punjabi News

भूकंप के तेज झटकों से दहला अफगानिस्तान, पड़ोसी देश तक हिली धरती

121

International Desk: अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में शनिवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई शहरों में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों में जमीन हिलने से लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। स्वात, हंगू, नॉर्थ वजीरिस्तान और चितराल जैसे क्षेत्रों में भी कंपन महसूस हुआ।

 

पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई करीब 199 किलोमीटर थी और इसका केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र में था। गहराई ज्यादा होने की वजह से नुकसान कम रहा। अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने भी पुष्टि की है कि स्थिति सामान्य है। हालांकि, यह इलाका पहले भी कई बार भूकंप झेल चुका है। हाल ही में इसी महीने 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था और फरवरी में भी 5.8 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान और आसपास का क्षेत्र भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच स्थित है, इसलिए यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।