Punjabi News

Uttarakhand में Earthquake के तेज झटके; 5.02 तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत, घरों से निकले बाहर

27

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.02 दर्ज की गई। झटके महसूस होते ही लोगों में डर फैल गया और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
15 सेकंड तक महसूस हुए झटके
भूकंप सुबह 5:02 बजे आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व दिशा में था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई। ये झटके लगभग 10 से 15 सेकंड तक महसूस किए गए। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।