Punjabi News

Ghatshila By-Election: आज नामांकन दाखिल करेंगे JMM के सोमेश और BJP के बाबूलाल, कई वरिष्ठ नेता व समर्थक रहेंगे मौजूद

151

Ghatshila By-Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों के बीच सीधी टक्कर है।

दोनों नेता आज अनुमंडल कार्यालय में अपना पर्चा भरेंगे
वहीं, आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों नेता आज अनुमंडल कार्यालय में अपना पर्चा भरेंगे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि नयी दिल्ली में 15 अगस्त को रामदास सोरेन के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हो गई थी। सोमेश सोरेन दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के बेटे हैं। वहीं बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे है।

मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी
बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव इस सीट से लड़ा था, लेकिन वह रामदास सोरेन से 22,464 मतों के अंतर से हार गये थे। मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 2.56 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.31 लाख महिला मतदाता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 231 स्थानों पर 300 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।