Punjabi News

‘आप’ पंजाब ने पार्टी कैडर को और मजबूत करने के लिए प्रमुख संगठनात्मक नियुक्तियों का किया ऐलान

172

4 नए स्टेट ऑब्जर्वर, 1 हलका इंचार्ज, 27 हलका संगठन इंचार्ज और 1 ट्रेड विंग हलका कोऑर्डिनेटर किया नियुक्त

पंजाब में ‘आप’ की पकड़ हुई और भी मजबूत: रणजोध सिंह हडाना को सन्नौर हलके का इंचार्ज किया नियुक्त

चंडीगढ़:अपने संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने और पूरे पंजाब में मजबूत नेतृत्व को यकीनी बनाने के मिशन के साथ आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आज पार्टी के अलग-अलग विंगों में कई प्रमुख नियुक्तियों का ऐलान किया है।

बता दें कि रणजोध सिंह हडाना को सन्नौर हलके का इंचार्ज नियुक्त कर दिया गया है। पूरे राज्य में पार्टी की गतिविधियों की निगरानी और अध्यक्षता करने के लिए पंजाब के लिए चार नए स्टेट ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। नए नियुक्त किए गए ऑब्जर्वरों में आदिल अहमद खान, गायत्री बिश्नोई, रितेश खंडेलवाल और असित कुमार के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने अपनी जमीनी स्तर पर मौजूदगी को मजबूत करने के लिए 27 हलकों के लिए हलका संगठन इंचार्ज और खरड़ हलके के लिए एक ट्रेड विंग हलका कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किया है। विनोद कपूर को खरड़ ट्रेड विंग हलका कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

‘आप’ पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘आप’ की ताकत इसके मजबूत और वचनबद्ध संगठनात्मक नेटवर्क में है। ये नियुक्तियां जमीनी स्तर पर हमारी पार्टी के काम को नया बढ़ावा देंगी। मुझे भरोसा है कि हमारी नई टीम हर घर तक पहुंच करेगी, लोगों के साथ सीधे तौर पर जुड़ेगी और ईमानदार राजनीति और सुशासन के ‘आप’ मॉडल को आगे लेकर जाएगी।

नए नियुक्त किए गए नेताओं को बधाई देते हुए, ‘आप’ पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि आज पंजाब को ऐसे नेताओं की जरूरत है जो लोगों के लिए निस्वार्थ काम करें। ये नियुक्तियां साफ-सुथरी, जवाबदेह और लोक-केंद्रित अगवाई प्रदान करने की हमारी वचनबद्धता में एक और कदम है। मैं सभी नव-नियुक्त साथियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और उनको पार्टी को मजबूत करने और पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह समर्पित होने की अपील करता हूं।