यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में लगातार हो रही बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। सोम और पथराला नदियां अपने रौद्र रूप में हैं, जिससे दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यमुनानगर जिले के धनौरा में हरिपुल खोल उफान पर है।
स्थानीय लोगों को सता रहा पुल बहने का खतरा
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के इलाके से धनौरा में मौदानी इलाके में नदी उतरती है। हरियाणा के रणजीतपुर को हिमाचल से जोड़ने वाले पुल पर नदी का पानी बह रहा है। अब स्थानीय लोगों को पुल बहने का खतरा सता रहा है। अगर यह पुल बह गया तो यमुनानगर के कई गांव प्रभावित होंगे।





















