Punjabi News

आज रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार पर, मैंने सीमाओं की रक्षा करने वाली साहसी और बहादुर बीएसएफ की बहनों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

207

जब इन बहनों ने मेरे हाथ पर राखी बांधी, तो यह सिर्फ भाई-बहन के प्यार का प्रगटावा नहीं था, बल्कि देश की अटूट सुरक्षा के लिए उनकी अद्भुत समर्पण भावना का प्रतीक था

मेरे लिए यह सबसे बड़ा गौरव है कि बीएसएफ की ये बहनें, घर-परिवार से दूर रहकर, अपनी ज़िंदगी का हर पल मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित कर रही हैं। ये हमारी असली शान और मान हैं।

मैं हर एक सैनिक बहन को नमन करता हूँ और देश के हर नागरिक से अपील करता हूँ कि वह हमारी फ़ौज और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने में अपना योगदान दे।