Punjabi News

जम्मू-कश्मीर: ‘ऑपरेशन अखल’ में 3 आतंकी ढेर, 9 जवान घायल

228

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों का ‘ऑपरेशन अखल’ लगातार जारी है। शुक्रवार से शुरू हुए इस बड़े आतंकवाद-विरोधी अभियान में अब तक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में सेना के 9 जवान भी घायल हुए हैं जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।