Punjabi News

हरियाणा की लेडी आइपीएस अफसर का निधन: आइजी पति से मिलने गईं थी महाराष्ट्र

166

 

हरियाणा की आइपीएस अधिकारी स्मिति चौधरी (48) का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इन दिनों वह लीव पर चल रही थीं। उनके पति राजेश कुमार पुलिस में आइजी हैं। वह महाराष्ट्र के नासिक में अपने पति के पास गई हुई थीं। वहीं पर इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनकी मां जयवंती श्योकंद आइएएस अधिकारी रह चुकी हैं। स्मिति का जन्म 15 अगस्त 1976 को हुआ था। वह जींद के डूमरखां कलां गांव की रहने वाली थीं, जबकि उनका परिवार फिलहाल पंचकूला में रह रहा है। स्मिति 2012 बैच की हरियाणा कैडर की आइपीएस अधिकारी थीं और वर्तमान में अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में एसपी के पद पर तैनात थीं।