चंडीगढ़:- आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आज हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट के जज ने मजीठिया के वकील को फटकार लगाई और वकील ने गलत अर्जी दाखिल करने के लिए फिर से माफी मांगी। कोर्ट ने अगली सुनवाई 8 जुलाई को तय की है।












