अमित मित्तू का नया भजन बहुत जल्दी आने वाला है इस संबध में जानकारी देते हुए अमित ने बताया कि ये भजन स्पेशली हमारे फ़ौजी भाइयों के लिये उनकी रक्षा के लिए माता रानी से अरदास की गई है तो आप सभी से दोनों हाथ जोड़ कर बिनती है ज़्यादा से ज़्यादा पोस्टर को शेयर करें।
बता दें की अमित मित्तू अपनी अर्धांग्नी मधु बाला के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद पहला भजन प्रस्तुत कर रहे हैं। जिनके द्वारा जारी पोस्टर को ढेर सारा प्यार मिल रहा है हालाँकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि अमित मित्तू के यु ट्यूब अकाउंट पर यह गाना कब जारी किया जाएगा।










