प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री दाहोद में लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इसके अलावा प्रधानमंत्री दाहोद में करीब 24,000 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
















