Punjabi News

पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया के दफ्तर पहुंची मोहाली विजिलेंस

117

 

अमृतसर : अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के हलका मजीठा स्थित उनके कार्यालय में मोहाली विजिलेंस ने पहुंचकर मंगलवार को जांच शुरू कीl पता चला है कि कुछ देर बाद पुलिस बिक्रम मजीठिया को भी यहां लेकर पहुंचने वाली है।
विजिलेंस की टीम ने मजीठिया के दफ्तर में गहन जांच की और इस दौरान किसी भी समर्थन को वहां तक पहुंचने नहीं दिया गयाl मजीठिया की पत्नी ganiv कौर ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने दफ्तर पहुंची है लेकिन पुलिस ने उन्हें अपने दफ्तर तक नहीं जाने दे रहीl विक्रम मजीठिया को उनके दफ्तर लाने का पता चलते ही उनके समर्थक कार्यालय के आसपास एकत्र हो गए लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पहले ही वहां सुरक्षा के बंदोबस्त कर दिए थेl