शिमला : नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोर कमेटी द्वारा सर्वसहमति से अजय शर्मा को नरेंद्र मोदी विचार मंच, हिमाचल प्रदेश का “प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है . जिसपर मंच के सदस्यों ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप तन,मन,धन और जीवन से हमं सब के प्राणप्रिय भारत के पुनर्निर्माण में प्रमाणिकता और पारदर्शी पूर्ण अजय शर्मा कार्य करेंगे . अजय द्वारा द्वारा किया गया कार्य निश्चित रूप से हम सब का स्वप्न ” परम् वैभव भारत को पूर्ण करेगा संगठन सदस्यों ने कहा कि हम अजय का स्वागत करते हैं और उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है.
नरेन्द्र मोदी विचार मंच हिमाचल के लगातार 10 वर्षों से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंच के संथापक सदस्य एवं वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कपूर के करीबी एवं सहयोगी को इस जिम्मेदारी के लिए उन्होंने अजय शर्मा (मंडी हिमाचल प्रदेश) को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी.










