Punjabi News

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां के कत्ल की बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी ! बताई वजह क्यों मारा ?

129

 

बटाला : वीरवार देर रात बटाला के कादियां रोड पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा स्कारपियो गाड़ी पर फायरिंग की गई। जिसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उसके रिश्तेदार करनवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी भिखोवाल थाना घूमण कलां की मौत हो गई। काबिलेजिक्र है कि करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण बटाला से अमृतसर रैफर किया गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी देते हुए बटाला पुलिस के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फायरिंग होने की वारदात की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एक युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके साथ मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल थी। जिसे तुरंत सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

मामले की जिम्मेदारी बबीहा गैंग से संबंधित गैंगस्टर डोनी बल, बिल्ला मांगा, प्रभ दासूवाल व कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। उनका कहना है करनवीर गैंगस्टर जग्गू का सारा काम संभालता था और भगौड़े साथी और हथियार संभालता था। हमने इसको मारकर अपने भाई गोरे बरियार का बदला लिया है। जबकि इसको पता था कि गोरे का हमारे साथ कोई लेनदेन नहीं था, लेकिन आज हमने जायज मारे हैं। आगे से भी हमारा कोई भाई मरता है तो भुगतने को तैयार रहें और जो हमारे खिलाफ बोलते है, वह भी तैयार रहें।