Punjabi News

गुरु नानक देव जी की तस्वीर से छेड़छाड़ , एसजीपीसी सदस्य ग्रेवाल ने की कड़ी निंदा

73

 

 

एंकर: एआई के जरिए गुरु नानक देव जी की तस्वीर से छेड़छाड़ ने सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने इस गंभीर मामले को लेकर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

वीओ: एक बार फिर सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं से छेड़छाड़ ने देश के अंदर तनाव पैदा कर दिया है। एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने एआई के जरिए गुरु नानक देव जी की तस्वीर के साथ की गई इस हरकत की निंदा करते हुए कहा कि यह महज एक तस्वीर नहीं, सिख धर्म से जुड़ी भावना है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट, जिसमें गुरु साहिब या किसी भी धर्म के पवित्र गुरु के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की जाती है, सख्त सजा के लायक हैं। एसजीपीसी की तरफ से इस मामले की शिकायत केंद्र सरकार को लिखित में भी की गई है। ग्रेवाल ने मांग की कि केंद्र सरकार सख्त कानून बनाए ताकि भविष्य में किसी भी धर्म के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ सिख धर्म का मामला नहीं है, यह सभी धर्मों के लोगों की आस्था और भावनाओं की रक्षा का मामला है।