पटियाला : केंद्रिय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब दौरे पर हैं . उन्होंने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पंजाब के पटियाला में किसान भाइयों से संवाद किया। साथ ही खेत में ट्रैक्टर चलाकर धान की डायरेक्ट सीडिंग का अनुभव भी प्राप्त किया।
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा पंजाब की इस पावन भूमि को मैं नमन करता हूँ। यहाँ की उपजाऊ मिट्टी और मेहनती किसान देश को अन्न से समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यहाँ के किसान धान की डायरेक्ट सीडिंग का सफल प्रयोग कर रहे हैं। इससे पानी की बचत होती है और लागत भी कम आती है।
उन्होंने कहा हम इन नवाचारों की जानकारी देश के अन्य किसानों तक भी पहुँचाएंगे। किसानों का समृद्ध और आत्मनिर्भर बनना ही हमारा संकल्प है।









