Punjabi News

आप मुख्यमंत्री की ‘संवैधानिक संस्था’ को कमजोर करने की कोशिश कर रही है: वड़िंग

67

 

चंडीगढ़, 22 जून: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री की जगह मुख्य सचिव को राज्य के विभिन्न विकास बोर्डों का प्रमुख बनाने के फैसले की आलोचना की है।

इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री की जगह एक सरकारी नौकरशाह को विभिन्न विकास बोर्डों का प्रमुख बनाकर स्पष्ट रूप से ‘मुख्यमंत्री की संवैधानिक संस्था’ को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और इससे वह लोगों के प्रति पूरी तरह से गैर-जवाबदेह हो जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री की जगह नियुक्त करने के पीछे कोई भी बहाना नहीं माना जा सकता। उन्होंने सवाल किया कि यह सब कहां जाकर खत्म होगा? मुख्यमंत्री के संवैधानिक अधिकार को कमजोर करने और खत्म करने का जिक्र करते हुए, उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री सरकार का संवैधानिक प्रमुख होता है और नौकरशाह के विपरीत वह हमेशा विधानसभा और लोगों के प्रति जवाबदेह होता है।

वड़िंग ने कहा कि चाहे विपक्ष में होने के चलते मुख्यमंत्री के साथ हमारे कई मुद्दों पर मतभेद हैं, लेकिन हम उनके अधिकारों को कम करने और छीनने नहीं देंगे। आखिर वह पंजाब के लोगों द्वारा चुनी गई सरकार के मुखिया हैं, जबकि मुख्य सचिव मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त एक अधिकारी मात्र है।