शेयर बाजार में आज यानी 19 अक्टूबर को गिरावट है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स करीब 1000 अंक की गिरावट के साथ 73,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की गिरावट है और यह 22,850 पर कारोबार कर रहा है। IT, प्राइवेट बैंकों और FMCG शेयर्स में ज्यादा बिकवाली है।
पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 74,729.27 पर और निफ्टी 50, 23,146.15 पर बंद हुआ था। इसी तरह, शुरुआती सत्र में व्यापक सूचकांक (ब्रॉडर इंडेक्स) भी हरे निशान में रहे। बीएसई मिडकैप सिलेक्ट इंडेक्स में 7.21 अंकों की बढ़त हुई, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सिलेक्ट इंडेक्स 14.05 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 8,877 पर हरे निशान में कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी (L&T), टीसीएस (TCS), अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स 0.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। वहीं, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान यूनिलीवर में गिरावट देखी गई, जिसमें एक्सिस बैंक 3.35 प्रतिशत नीचे आ गया।




















