Punjabi News

CJP Tiranga March: CJP का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका, कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हटाया, भिजीत दीपके हिरासत में

8

दिल्ली पुलिस कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हटा रही है। वहीं इससे पहले पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया. अभिजीत दीपके दिल्ली में NCP-SP के एक प्रवक्ता के घर रुके थे। वह जैसे ही बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बता दे कि कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली बुलाई थी। हालांकि आसपास इलाके में धारा 163 लागू थी। जब अभिजीत दीपके रैली में शामिल होने के लिए NCP (SP) के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारी ने दिपके को बताया कि उन्हें ‘प्रिवेंटिव डिटेंशन’ (एहतियाती हिरासत) में लिया जा रहा है। इसके लिए ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ (BNSS) की धारा 163 का हवाला दिया गया, जो इस समय कनॉट प्लेस में लागू है।

बता दे कि 6 दिनों में दीपके को दूसरी बार कस्टडी में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दीपके को विमान से हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया।

बाद में, दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस के पास विरोध प्रदर्शन कर रहीं AISA नेता नेहा बोरा को भी हिरासत में ले लिया।

गौर हो कि ये लोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस बीच, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शनकारियों ने सेंट्रल पार्क के बाहर तिरंगा रैली निकाली। इस रैली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यह घटना दिल्ली पुलिस द्वारा दीपके को हिरासत में लिए जाने के कुछ ही समय बाद हुई।

पुलिस ने कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हटाया

इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच, दिल्ली पुलिस के जवान कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हटा रहे हैं। इससे पहले, ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नेता अभिजीत दिपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया था।