- पुलिस टीमों ने 249 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की
- एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं लोग
- युद्ध नशों विरूद्ध के 593वें दिन 3.8 किलोग्राम हेरोइन सहित 158 नशा तस्कर काबू
चंडीगढ़: पंजाब में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 268वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिह्नित एवं मैप किए गए 530 ठिकानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के उद्देश्य से निर्णायक लड़ाई के रूप में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।
अभियान के 268वें दिन पुलिस टीमों ने तीन हथियारों सहित 222 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 78,635 हो गई है।
इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 249 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।
आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा, अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं भी पुलिस के साथ साझा की जा सकती हैं।
इस बीच, पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 593वें दिन भी जारी रखा। इस दौरान 158 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 3.8 किलोग्राम हेरोइन, 59 किलोग्राम भुक्की, 632 नशीली गोलियां और नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित 4.77 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई।
इसके साथ ही, इस अभियान के तहत पिछले 593 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 85,467 हो गई है।
नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा उपचार एवं पुनर्वास सेवाएं प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।



















