Punjabi News

सौरव दास और आशुतोष रंका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया, अजिंक्य शिंदे को दी गई चेतावनी

26

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को बुधवार को दिल्ली की एक अदालत ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । उन्हें कल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

जानकारी के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रंका को मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

रांका और दास को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इनके साथ अजिंक्य शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

कोर्ट ने अजिंक्य शिंदे को 5,000 रुपये का बॉन्ड भरने और एक साल तक सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने वाली गतिविधियों में शामिल न होने की शर्त पर ज़मानत पर रिहा किया है।

सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर के बंद गेट पर चढ़ने के बाद हिरासत में लिया गया था। यह घटना जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए तय जगह न रहने के एक दिन बाद हुई थी।

बाद में दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रिवेंटिव अरेस्ट (एहतियातन गिरफ्तारी) में ले लिया, जबकि CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने आरोप लगाया कि नेताओं को मंगलवार देर रात तक वकीलों से मिलने नहीं दिया गया।

CJP नेताओं को जेल क्यों भेजा गया?

सुनवाई के दौरान, दिल्ली पुलिस ने तर्क दिया कि आरोपियों ने सार्वजनिक व्यवस्था में खलल डाला और अपने बॉन्ड में तय शर्तों का उल्लंघन किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने लोगों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की औपचारिक अपील की थी। इन आरोपों का हवाला देते हुए, पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अदालत ने आदेश दिया कि आरोपियों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए।