Punjabi News

UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के परीक्षाओं का टाइम टेबल किया जारी, 5 फरवरी से होंगे एग्जाम

11

UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

यूपी बोर्ड 5 फरवरी से लेकर 24 फरवरी 2027 तक हाई स्कूल (क्लास 10) और इंटरमीडिएट (क्लास 12) एग्जाम कराएगा। UPMSP क्लास 10 और 12 के एग्जाम हिंदी पेपर से शुरू होंगे, एग्जाम दो शिफ्ट में होगा – पहला शिफ्ट सुबह 8:30am से 11:45am तक और दूसरा दोपहर का शिफ्ट दोपहर 2pm से शाम 5:15pm तक।

क्लास 10 और 12 की परीक्षाएं 24 फरवरी को खत्म होंगी। मतलब सिर्फ 20 दिन में ही दोनों ही कक्षाओं के पेपर हो जाएंगे।

स्टूडेंट्स UPMSP 10वीं और 12वीं की डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट – upmsp.edu.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP 10वीं और 12वीं की 2027 की डेटशीट कैसे करें डाउनलोड

ऑफिशियल वेबसाइट – upmsp.edu.in पर जाएं

UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की 2027 की डेटशीट PDF लिंक पर क्लिक करें

UPMSP 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी

UPMSP 10वीं और 12वीं की डेटशीट PDF को सेव करें और उसका प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी) निकाल लें।

टाइमिंग क्या रहेगी?

पहली पाली: सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक

पहले दिन यानी 5 फरवरी को दोनों क्लास की हिंदी की परीक्षा है.