Punjabi News

दिल्ली में CJP का विरोध-प्रदर्शन: आज रात 10 बजे से दिल्ली के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद

13

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के कल के प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली में जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के 4 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाए आज रात 10 बजे से कल रात 10 बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस ने टेलीकॉम कम्पनियों को पत्र लिखकर नेट बंद करने के लिए कहा है।

मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक 4 किलोमीटर के दायरे में बंद रहेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस फैसले को मंज़ूरी दे दी है।

यह रोक सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लागू होगी। दिल्ली पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों – एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, रिलायंस जियो और MTNL – को इस आदेश को लागू करने का निर्देश दिया है। दिल्ली के बाकी हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

यह सस्पेंशन टेलीकम्युनिकेशन्स एक्ट, 2023 और टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज़ (टेम्परेरी सस्पेंशन) रूल्स, 2024 के तहत ऑर्डर किया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी में लगभग 25,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए गए हैं।

वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। दिल्ली में शराब की दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को बंद रखने का आदेश दिया गया है। राजीव चौक, नई दिल्ली, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक और कश्मीरी गेट समेत दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट शुक्रवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे।