Punjabi News

पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल और डीज़ल के कीमतें फिर बढ़ी

68

पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर देश में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। जारी किए गए आधिकारिक फैसले के मुताबिक, पेट्रोल की कीमत में 2.29 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमत में 1.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोलियम डिवीज़न की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नई दरें 3 सितंबर (गुरुवार) से लागू हो गई हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों में बदलाव के बाद पेट्रोल की नई रिटेल कीमत 346.16 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके साथ ही, हाई-स्पीड डीज़ल अब 372.03 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बावजूद, सरकार ईंधन पर भारी टैक्स लगा रही है। मौजूदा आंकड़ों से पता चलता है कि सरकार पेट्रोल पर 114 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल पर 100 रुपये प्रति लीटर टैक्स और ड्यूटी के तौर पर वसूल रही है।

गौरतलब है कि मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच टकराव शुरू होने के बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है।