Punjabi News

Nepal Earthquake News: पश्चिमी नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

13

Nepal Earthquake News: पश्चिमी नेपाल में आज ते़ज भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पश्चिमी नेपाल में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NEMRC) के अनुसार, भूकंप सुबह 4:40 बजे (स्थानीय समय) आया. इस भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 900 किलोमीटर पश्चिम में सुदूरपश्चिम प्रांत के बझांग जिले में कोटदेवाल के पास था।

भूकंप के झटके पड़ोसी जिलों बाजुरा और दार्चुला में भी महसूस किए गए। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। पिछले हफ्ते, पश्चिमी नेपाल के लुंबिनी प्रांत के रुकुम ईस्ट जिले में 5 तीव्रता का भूकंप आया था।

नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। हिमालयी देश दुनिया के सबसे सक्रिय टेक्टोनिक ज़ोन (सिस्मिक ज़ोन 4 और 5) में से एक में स्थित है, जिससे यहाँ भूकंप का खतरा बहुत ज़्यादा रहता है। करोल बाग की एक इमारत में आग लगी।