Arijit Singh Post On Lathicharge: 20 जुलाई को दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की अगुवाई में ‘संसद मार्च’ निकाला गया। मार्च के दौरान, पुलिस ने विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस की इस कार्रवाई से भारी हंगामा मच गया है। नेताओं के अलावा, फिल्म स्टार्स भी इस घटना पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और छात्रों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब गायक अरिजीत सिंह ने भी मंगलवार को छात्रों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अरिजीत सिंह पूछा कि क्या उन्हें छात्रों को पीटने में ज़रा भी शर्म नहीं आती।
अरिजीत सिंह ने X पर लिखा, “यार, अब तुम लोग स्टुडेंट्स को मार रहे हैं यहां आप लोग. क्या तुम्हें ज़रा भी शर्म नहीं आती? हेलो नेताओं, मंत्रियों… ये क्या हो रहा है भाई? अपने आप को भगवान समझने लिया है क्या? सब कुछ याद रखा जाएगा। हर हर महादेव। याद रखना: बदलाव ही सच है।”
एक और ट्वीट में अरिजीत सिंह ने लिखा, “वाह, मैं अभी वर्दी पहने लोगों को गुंडों की तरह बर्ताव करते हुए वीडियो में देख रहा था।”
सोनम वांगचुक के समर्थन में ट्वीट
इससे पहले, 15 जुलाई को अरिजीत सिंह ने सोनम वांगचुक के समर्थन में ट्वीट किया था, जो जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस समय उन्होंने लिखा था, “आपके लिए प्यार और दुआएं, वांगचुक सर; भगवान आपको हिम्मत दे।”
क्या रिटायरमेंट के बाद अरिजीत की वापसी हुई है?
कुछ महीने पहले, अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फ़ैसला किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह अपनी मौजूदा कमिटमेंट्स पूरी करेंगे। नतीजतन, रिटायरमेंट की घोषणा के बाद भी उनके कई गाने रिलीज़ हुए। लेकिन अब ऐसा लगता है कि अरिजीत सिंह ने वापसी कर ली है। उन्होंने फ़िल्म ‘आवारापन 2’ के लिए एक गाना गाया है, जो आज रिलीज़ हुई है। गाने का टाइटल “ये आवारापन” है; इसे अरिजीत ने गाया है, इसका म्यूज़िक अमाल मलिक ने दिया है और इसके बोल रश्मि-विराग ने लिखे हैं।














