Punjabi News

गैंगस्टरां पर वार’ का 49वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 537 स्थानों पर की छापेमारी; 151 गिरफ्तार

33

 

– पुलिस टीमों ने 75 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियातन कार्रवाई, 111 को पूछताछ के बाद रिहा किया

– लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं

– युद्ध नशेयां विरुद्ध के 374वें दिन 93 नशा तस्कर 5.1 किलोग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 मार्च

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ’गैंगस्टरां पर वार’ मुहिम के 49वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 537 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ’गैंगस्टरां पर वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

49वें दिन, पुलिस टीमों ने 151 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए, जिससे मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 13,673 हो गई है।

इसके अलावा 75 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 111 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान सात भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के द्वारा गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 374वें दिन 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5.1 किलोग्राम हेरोइन, 5387 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 11,040 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,938 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 63 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।