Punjabi News

बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने घर पर फेंका पेट्रोल बंब

63

जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास एक घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक दिया और घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ये घटना आदमपुर के मोहल्ला गांधी नगर मोहल्ला की है। शनिवार रविवार गतरात्रि बाइक पर सवार 3 युवकों ने पेट्रोल बम फेंका। घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है, लेकिन घर के बाहर और भीतर काफी नुकसान हुआ। थाना आदमपुर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।