2025-04-16 00:00:57 ( खबरवाले व्यूरो )
भारतीय बैटर श्रेयस अय्यर को ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने न्यूजीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पीछे छोड़कर यह अवॉर्ड हासिल किया। वहीं, श्रेयस ने दूसरी बार यह अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2022 में उन्होंने फरवरी में इसे जीता था।
भारत ने लगातार दूसरी बार ये अवॉर्ड जीता है। इससे पहले फरवरी में शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए थे। श्रेयस ने भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
श्रेयस मार्च महीने में कुल 3 वनडे मैच खेले और 57.33 की औसत से 172 रन बनाए। इस दौरान उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए के एक मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रन बनाए और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाया।