2025-01-17 13:37:48 ( खबरवाले व्यूरो )
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने लॉक का पोस्टर रिलीज हो गया है। यह गाना 23 जनवरी को रिलीज होगा। मूसेवाला का यह साल 2025 का पहला गाना होगा। इससे पहले मूसेवाला की मौत के बाद से 9 गाने रिलीज हो चुके हैं।
इस गाने की प्रोड्यूसर द किड कंपनी है। जो पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई गाने प्रोड्यूस कर चुकी है। वहीं वीडियो नवकरण बराड़ ने किया है। दोनों के पेज पर उक्त गाने का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है।
प्रोड्यूसर द किड ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वो हम देखेंगे और बाकी सब भी वैसा ही करने की कोशिश करेंगे।
सिद्धू मूसेवाला ने 29 मई, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। अगले ही महीने 23 जून, 2022 को उनका पहला गाना 'SYL' रिलीज हुआ। उनका दूसरा गाना 'वॉर' 8 नवंबर, 2022 को रिलीज हुआ। तीसरा गाना 'मेरा ना' 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुआ।
मूसेवाला के चौथे गाने का नाम 'चोरनी' था, जो 7 जुलाई, 2023 को रिलीज हुआ। उनका पांचवां गाना 'वॉचआउट' था। इसे 12 नवंबर, 2023 को रिलीज किया गया। सिद्धू का छठा गाना 'ड्रिप्पी' 2 फरवरी, 2024 को, 7वां गाना '410' 11 अप्रैल, 2024 को और 8वां गाना 'अटैच' 30 अगस्त को रिलीज हुआ।