2025-01-17 11:34:35 ( खबरवाले व्यूरो )
चंडीगढ़--चंडीगढ़ में आज सुबह घनी धुंध के साथ कोहरा दिखा। यहां का तापमान 7 डिग्री नोट किया गया जो कि कल के मुकाबले में एक डिग्री और गिरा, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पर 11.1 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं से भी मौसम और ठंडा हो गया है।
सूर्योदय का समय 7.21 और सूर्यास्त का समय 5.45 सांय होगा। पिछले 24 घंटों के तापमान की औसत में भी आज चंडीगढ़ का औसत अधिकतम 21.7 डिग्री है जो कि कल के मुकाबले एक डिग्री कम है जो कि 22.5 था। मौसम के पूर्वानुमान में आज बादल छाए रहने और गरज के साथ बरस की भी आशंका है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री की औसत का अनुमान है।
मौसम में ठंड और धुंध से सड़कों पर आवाजाही कम रही है और जरूरत के हिसाब से ही लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार भी थमी है।