2025-01-17 11:13:45 ( खबरवाले व्यूरो )
सोनीपत- हरियाणा में आज कई जगह धुंध छाई हुई है। हिसार, सोनीपत, रेवाड़ी, नारनौल, सिरसा, झज्जर और चरखी दादरी घनी धुंध की चपेट में हैं। हिसार में तो विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। वहीं पानीपत, पलवल, पंचकूला और कैथल में हल्की धुंध छाई है।मौसम विभाग ने भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम साफ न रहने की उम्मीद है। प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। ठंड से राहत मिलने के फिलहाल आसार नहीं है।
प्रदेश में 2 पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी व 21 जनवरी को असर दिखाएंगे। इससे 21 व 22 जनवरी को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में रात के तापमान में 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री तक ज्यादा है।