2024-05-15 10:46:51 ( खबरवाले व्यूरो )
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चालीस स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, यूपी के मुख्ययंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का नाम भी शामिल है।